Lifestyle

घर में हम कैसे शरीर में ऑक्सीजन लेवल को नियंत्रित या बढ़ा सकते हैं।

शरीर में ऑक्सीजन का स्तर नियंत्रितजैसा की हम सभी जानते हैं की इस कोरोना वायरस के चलते बहुत से लोगों में ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु बहुत ज्यादा हो रही हैं।

कोरोना वायरस बहुत ही गंभीर महामारी हैं आज के समय में, जिसकी रोकथाम के लिए हमारी सरकार बहुत कुछ कर रही है जैसे टीकाकरण, अस्पतालों की संख्या को बढ़ा रही हैं, लोगो को जागरूक भी कर रही है मास्क पहने, दो गज की दूरी बनाए रखे।

हम सभी जानते हैं की ऑक्सीजन की कमी के कारण हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती हैं, थकान भी महसूस होती हैं, सांस फूलने लगती हैं, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता हैं, हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ जाता हैं।

अब हम जानते हैं कि ऑक्सीजन की मात्रा हमारे शरीर में कैसे नियंत्रित करें या कैसे बढ़ाएं।

इसके लिए हमारे पूर्वजों का कहना था कि कपूर, लौंग, नीलगिरी का तेल बहुत ही फायदेमंद रहता हैं, जब भी किसी को सांस लेने में कठिनाई होती है तो इसे सूंघने से हमारा रक्तचाप अच्छे से बहने लगता हैं और ऑक्सीजन का स्तर भी नियंत्रित रहता है।

जब भी किसी को लग रहा हैं की ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा हैं तो उसे तुरंत बेड या जमीन पर पेट के बल सोने के लिए कहें और सर, कमर, कुल्हे, पैरों के नीचे तकिया रखें। समय – समय पर ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहें।

सुबह शाम योग करें, आपके पास समय नहीं हैं तो आप अनुलोम विलोम प्राणायाम जरूर से जरूर करें। ये प्राणायाम बहुत लाभकारी होता हैं हमारे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर नियंत्रित करने के लिए।

अगर सांस लेने में ज्यादा समस्या हो तो डॉक्टर को तुरंत दिखाए। आप सभी अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।

घर में रहे सुरक्षित रहे, मास्क पहनना ना भूले।

Related Blogs:

COVID-19: अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कैसे करें
Covid-19 Prevention: How to Protect Yourself from the Coronavirus

You may also like